उरई, अक्टूबर 30 -- कोंच। कोंच से पहाड़गांव को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। पिछले वर्ष मरम्मत के बावजूद, यह सड़क एक साल के भीतर ही फिर से टूट-फूट गई है। बारिश में गड्डों में पानी भरने से सड़क तालाब बन गई है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है। कई बार वाहन फिसलने से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं और जान-माल का नुकसान भी है। इस मार्ग पर कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग सैकड़ों लोगों के दैनिक आवागमन का साधन है। किसान खेतों तक जाने, बच्चे स्कूलों तक पहुँचने और व्यापारी कस्बों तक जाने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.