उरई, जून 30 -- जालौन। संवाददाता नगर के कोंच चौराहे क्षेत्र से एक 38 वर्षीय महिला बीते 21 जून से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर पति ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार अफसाना (38) पत्नी फिरोज, निवासी कोंच चौराहा, 21 जून को घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।महिला के पति फिरोज ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से पत्नी की तलाश किए जाने की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा महिला की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- फोटो कॉपी कराने निकली युवती रहस्यमय ढंग से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...