कोंच के भूमिहीन परिवार को एसडीएम ने दिया पर्चा
गया, मई 13 -- अनुमंडल कार्यालय टिकारी में बुधवार को तीन भूमिहीन परिवारों के बीच परवाना (पर्चा) का वितरण किया गया। एसडीएम प्रवीण कुंदन सभी भूमिहीन परिवारों को पर्चा दिया। मौके पर मौजूद रहे कोंच के अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि उमा देवी, कलावती देवी और अंजू देवी को पर्चा दिया गया है। सभी लाभुक कोंच अंचल के खजुरी पंचायत अंतर्गत नेहोरा मौजा का रहने वाले हैं। इन सभी को तीन - तीन डिसमिल जमीन दिया गया। ताकि उसपर मकान बनाकर ये सभी परिवार रह सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.