गया, जनवरी 29 -- कोंच प्रखंड के एक स्कूल में तैनात एक शिक्षिका को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली की रहने वाली ऋचा सिंह शिक्षिका ने इस मामले में गया के साइबर थाने में एफआइआर दर्ज करवायी है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शिक्षिका के पति अमरेंद्र सिंह के खाते से युनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी और एसबीआई के अलग-अलग बैंक खातों में इसी महीने की 13 तारीख को राशि हस्तांतरित की गई। धोखाधड़ी से जुड़े समूचे विवरण के साथ पीड़ित शिक्षिका ने साइबर पुलिस से शिकायत की है। साइबर धोखाधड़ी की ताजा शिकायत को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू की है। इस मामले की पड़ताल का जिम्मा सब इंस्पेक्टर रवि रंजन को सौंपा गया है। पत्नी का फोटो वायरल करने वाले पति पर मुकदमा गया के साइबर थाने में दर्ज एक अन्य मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.