गया, जनवरी 3 -- आंती और कोंच थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थान से चार लोग को गिरफ्तार किया है। कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि खजुरी मठिया से वारंटी जहेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं धरहरा गांव से वारंटी राजू यादव व कोंच डीह से वारंटी शत्रुध्न दास को गिरफ्तार किया गया। वहीं आंती पुलिस ने शराब बरामदगी मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की अखिलेश चौधरी को काबर गांव से गिरफ्तार किया गया है। बिगत कुछ दिन पहले इसके घर से 10 लीटर शराब और दो सौ लीटर अर्द्धनिर्मित महुआ शराब बरामद किया गया था। हालांकि, उसवक्त अखिलेश भाग निकला था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.