कोंच-उरई रोड पर अवैध मिट्टी खनन वीडियो वायरल
उरई, मई 22 -- कोंच, संवाददाता। कोंच-उरई रोड स्थित पनियारा गांव के पीछे इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का खेल खुलेआम जारी है। मिट्टी माफिया बीते कई दिनों से लगातार जेसीबी और ट्रैक्टरों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन करवा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन जिम्मेदार खामोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन हो या रात, खनन का यह कारोबार बिना किसी डर के लगातार संचालित हो रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं खेतों और रास्तों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कई दिनों से चल रहे इस अवैध खनन की भनक स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग को क्यों नहीं लगी? या फिर सब कुछ जानने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं? ग्रामीणों में इस बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.