कोंचिग को गया छात्र हुआ लापता
गंगापार, मई 24 -- घर से कोचिंग के लिए गया छात्र लापता हो गया। छात्र के लापता हो जाने से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। छात्र का पिता अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस के पास पहुंच बेटे के गुम हो जाने की तहरीर दी। पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर छात्र का पता लगाने में जुट गई है। औता के केवटाही गांव निवासी शिव कुमार का बेटा 13 वर्षीय अर्पित औता के जिला पंचायत इंटर कॉलेज में कक्षा नवीं का छात्र है। वह रोज की तरह 11 जून को दोपहर ढाई बजे के लगभग कोंचिग के लिए निकला था, जो शाम को घर नहीं लौट सका। यह भी पढ़ें- स्कूल गई किशोरी को उठा ले गया युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.