रांची, अप्रैल 9 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोंगे जयपुर में बुधवार रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में कांके पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब एक अनियंत्रित ऑटो ने दुकान के बाहर रखे फ्रिज और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर ने बताया कि मामले में शामिल अन्य दोषियों की पहचान की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...