देवघर, मार्च 29 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। देवघर प्रखंड के कोंकहराजोरी गांव में शनिवार को देवघर जिले के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार द्वारा पुलिस पिकेट का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से इस पिकेट की स्थापना की गई है। इससे स्थानीय लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सकेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिकेट अंतर्गत देवीपुर, सारवां और जसीडीह थाना क्षेत्रों के कुल 11 पंचायतों को जोड़ा गया है। इसमें जसीडीह थाना क्षेत्र के बसवरिया, पिछड़ीबाद, मसनजोरा और खसपैका, देवीपुर थाना क्षेत्र के अमडीहा, महुआटांड और कसाठी तथा सारवां थाना क्षेत्र के रोशन, धनहेट, सरपता और मधेपुरा पंचायत शामिल हैं। इन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.