औरैया, फरवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव रौतियापुर में गुरुवार देर शाम एक वृद्ध की अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी 80 वर्षीय राम सेवक पुत्र बल्देव प्रसाद साइकिल से ग्रामीण क्षेत्रों में कॉस्मेटिक सामान की फेरी लगाकर बिक्री करते थे। बताया गया कि वह रोज की तरह फेरी लगाकर देर शाम घर लौटे थे। घर के अंदर पहुंचते ही अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। परिजन तत्काल उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार वृद्ध को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अचानक हुई घटना से परिवार स्तब्ध है। पुत्र ब्रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.