बस्ती, दिसम्बर 24 -- बस्ती। थाना हर्रैया क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित मां अंबे कॉस्मेटिक की दुकान में देर रात आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े, जिससे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। दुकान स्वामी प्रेम तिवारी ने आरोप लगाया है कि आधी रात के करीब उनकी दुकान में डीजल डालकर जानबूझकर आग लगाई गई। उनका कहना है कि इस आगजनी में तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान स्वामी के अनुसार मंगलवार रात दुकान बंद थी। आधी रात अचानक दुकान से आग और धुआं उठता दिखाई दिया। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दुकान में रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.