कौशाम्बी, जून 1 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव निवासी शरीफ पुत्र सलीम ने बताया कि उसने इलाके के भगवतपुर चौराहे पर कॉस्मेटिक की दुकान खोल रखी है। 28 मई की शाम दुकान बंद करके घर चला गया। बकरीद के त्योहार के बाद 30 मई को दुकान पहुंचा तो भीतर का नजारा देख होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार, शटर का ताला तोड़कर चोर क्रीम, पॉउडर, फेश वॉश आदि सहित लगभग 30 हजार का सामान उठा ले गए थे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू करा दी है। प्रभारी निरीक्षक बीएन पांडेय ने जल्द ही घटना का अनावरण कराने की बात कही है। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...