बदायूं, मार्च 12 -- बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंदारा में चोरों ने देर रात एक कॉस्मेटिक की दुकान को निशाना बनाकर नगदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दुकान मालिक मोहित वार्ष्णेय ने बताया कि अज्ञात चोर रात में दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और करीब पांच हजार रुपये की नगदी के साथ लगभग 15 हजार रुपये कीमत का कॉस्मेटिक सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब वह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो दरवाजा टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जांच करने पर नगदी और सामान गायब मिला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.