कॉसमॉस मून ने नौ विकेट से जीता मैच
आगरा, जून 29 -- कॉसमॉस क्रिकेट कप में सोमवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉसमॉस जायंट्स ने 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन बनाए। आध्या सेठ ने 22, शौर्य वर्मा ने 11, मयंक चौहान ने 10 रन बनाए। कॉसमॉस मून के लिए मिष्टी भारद्वाज ने 3, जतिन शर्मा व आरुष गुप्ता ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस मून की टीम ने 12.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोनू ने नाबाद 49 व मयंक बघेल ने नाबाद 17 रन बनाए। कॉसमॉस जायंट्स के लिए मयंक चौहान ने 1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच मिष्टी भारद्वाज व फाइटर ऑफ द मैच आध्या सेठ को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.