पटना, अगस्त 22 -- पटना वीमेन्स कॉलेज (ऑटोनॉमस) के भौतिकी विभाग ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर शनिवार को 'कॉसमॉस क्वेस्ट 3.0' कार्यक्रम का आयोजन किया। इंडियाज स्पेस जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत 2047 विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अंतरिक्ष अन्वेषण एवं वैज्ञानिक नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. कविता वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सिस्टर तनिशा एसी के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएन कॉलेज पटना के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजकिशोर प्रसाद ने छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ते अवसरों के बारे में प्रेरित किया।कार्यक्रम की संयुक्त रिपोर्ट डॉ. अमृता (सहायक प्रोफेसर) ने प्रस्तुत की। इस दौरान क्विज, पोस्टर और शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता के विजेताओ...