कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने 172 रन से जीता मैच
आगरा, जून 5 -- कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी व राधावल्लभ क्रिकेट अकादमी के मध्य पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉसमॉस अकादमी ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 241 रन बनाए। नेहा यादव ने 104 गेंद में 10 चौकों की मदद से नाबाद 89, शिवम सागर ने 54, प्रांशु शर्मा ने 47 रन बनाए। राधावल्लभ अकादमी के लिए कृष्णा ने 4, अनमोल, समीर, प्रिंस ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधावल्लभ अकादमी की टीम 23.2 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। तनिष्क ने 36 रन बनाए। कॉसमॉस अकादमी के लिए धैर्य जैन व पवन ने 3-3, मिष्टी भारद्वाज ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच नेहा यादव को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.