रांची, जनवरी 23 -- रांची। कॉसमस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को वर्दवान कंपाउंड में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती और क्लब का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। नेताजी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इससे पूर्व क्लब परिसर में मुख्य संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने ध्वजारोहण किया। बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया। संगठन की ओर से सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण हासिल करने वाले प्रतिभागियों के बीच राज्यसभा सदस्य डॉ महुआ माजी ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के संस्थापक देबाशीष रॉय, अध्यक्ष कौशिक चक्रवर्ती सभी ट्रस्टी, सदस्य, शिक्षक एवं छात्रों की भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...