कॉल से परेशान विवाहिता ने दी जान, तीन पर मुकदमा
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- मोबाइल फोन पर लगातार आ रही कॉल से परेशान विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर पर सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक गांव का श्रीकांत विवाहिता को लगातार फोन करता था। परेशान होकर उसने इसकी जानकारी अपने भाई को दी थी। परिवार ने आरोपी पक्ष से शिकायत भी की थी। आरोप है कि 14 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे श्रीकांत, रमाकांत और सर्वेश की पत्नी विवाहिता के परिवार के घर पहुंचे। वहां कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई। इससे आहत विवाहिता ने कुछ ही देर बाद आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतिम संस्कार के बाद भाई की तहरीर पर श्रीकांत, रमाकांत और सर्वेश की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.