कॉल सेंटर से शुरू हुई गर्भवतियों-प्रसूताओं की सेहत की निगरानी
बरेली, मई 28 -- सुरक्षित मातृत्व और मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए अब सीएचसी पर कॉल सेंटर की सुविधा भी शुरू हो गई है। कॉल सेंटर से हाई रिस्क प्र्रेगनेंसी वाली महिलाओं की सेहत की निगरानी की जा रही है। सीएचसी फरीदपुर में कॉल सेंटर से गर्भवतियों, प्रसूताओं को फोन किया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के निर्देशन में सीएचसी फरीदपुर के नर्सिंग स्टेशन में कॉल सेंटर बनाया गया है। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं से नियमित फोन से संपर्क कर उनका स्वास्थ्य हालचाल लिया जा रहा है। कॉल सेंटर के माध्यम से लाभार्थियों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, आवश्यक टीकाकरण करवाने, आयरन एवं कैल्शियम दवाओं का सेवन करने, संतुलित पोषण अपनाने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए जागरुक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पीएचसी में स्वास्थ्य जांच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.