वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 23 -- यूपी के गोरखपुर में कॉल सेंटर की आड़ में विदेशों में बैठे लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह के छह युवकों को पुलिस ने उठाया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह करीब छह माह से किराए के मकान में फर्जी काल सेंटर संचालित कर रहा था, जहां 10 से 15 युवक-युवतियां काम करते थे। चिलुआताल पुलिस हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को इस मामले में खुलासा करने की तैयारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरोह के सदस्य अमेरिका सहित अन्य देशों के लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर कॉल करते थे और झांसे में लेकर उनसे पैसे ठगते थे। ठगी की रकम विभिन्न डिजिटल माध्यमों और फर्जी खातों के जरिए एकत्र की जाती थी। गिरोह का सरगना चिलुआताल क्षेत्र के करीमनगर इलाके में किराए का कमरा लेकर यह गतिविधि चला रहा था। हिरासत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.