पिथौरागढ़, मार्च 12 -- पिथौरागढ़। सीमांत में इन दिनों रसोई गैस बुकिंग के लिए जारी नंबर पर कॉल कनेक्ट न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता सुबह से लेकर शाम तक जारी नंबर डायल कर रहे हैं, लेकिन अधिक लोगों के एक साथ इस्तेमाल से रसोई गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। रसोई गैस बुकिंग न होने से परेशान ऐसे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों ने अन्य माध्यमों से भी गैस बुकिंग करने का सुझाव दिया है। गैस प्रबंधक मंजू बिष्ट का कहना है कि वर्तमान में गैस बुकिंग के लिए जारी कॉल नंबर 7718955555 के अलावा मोबाइल एप और व्हाट्सएप नंबर की भी मदद ली जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...