रामपुर, अप्रैल 13 -- ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में लगे गंभीर आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस जांच तेज कर दी गई है। मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए अब कॉल डिटेल को अहम आधार माना जा रहा है। बताया गया कि युवक विशाल ने युवती के परिजनों पर चाकू से गला रेतकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। वहीं, युवती की मां ने विशाल के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, युवती पर चाकू से हमला, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।रविवार को सीओ देवकीनंदन गांव पहुंचकर कई घंटे तक जांच करते रहे। उन्होंने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की और अन्य ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। अभी कुछ खास तथ्य सामने नहीं आए हैं। युवक और युवती के मोबाइल नंबरों को सर्विलां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.