कानपुर, जून 24 -- कानपुर। एक जरूरी कॉल करने का झांसा देकर शातिर युवक का मोबाइल ले उड़ा, फिर कवर में रखे एटीएम से पल भर में 49 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद आरोपित एटीएम समेत मोबाइल फेंक गया, पुलिस सर्विलांस के जरिए वहां तक पहुंची और पीड़ित को मोबाइल सौंप मामले की जांच कर रही है। कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि वह गुजरात में नौकरी करते हैं। मंगलवार रात को सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर ऑटो से नौबस्ता बाइपास पहुंचे, जहां से कानपुर देहात के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक आया और जरूरी कॉल करने के बहाने से मोबाइल लेकर भाग निकला, जबकि मोबाइल के कवर में एटीएम भी रखा था। इस बीच शातिर एटीएम के जरिए खाते से 49 हजार 500 रुपये निकालकर मोबाइल एलिवेटेड पुल पर फेंक दिया। पुलिस ने तलाश शुरू की तो सर्विलांस...