रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। कॉल इंडिया महासचिव जय बहादुर सिंह यादव (ओबीसी) का कथारा एरिया में सोमवार को आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही महाप्रबंधक एवं मुख्य कार्मिक प्रबंधक से वार्तालाप कर प्राप्त शिकायतों की जानकारी दी। इस दौरान प्रबंधन की ओर से सभी समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान की सहमति जताई गई। इस बीच महासचिव से दीपक कुमार (अध्यक्ष) सीसीएल, संजय कुमार गोरी (सचिव) माइंस रेस्क्यू स्टेशन रामगढ़, राम कुमार सह संगठन मंत्री सीसीएल अब्दुल रजाक ( मीडिया प्रभारी) भी मुखातिब हुई। इस दौरान रामगढ़ की समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही रामगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया गया। इस बीच महासचिव ने रामगढ़ जल्द ही बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। जिसमें खुद के शामिल होने का भरोसा दिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...