कॉल्विन में 40 हजार का इंजेक्शन लगाकर बुजु्र्ग की बचाई जान
प्रयागराज, जुलाई 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। कॉल्विन अस्पताल में स्टेमी केयर नेटवर्क के तहत 40 हजार रुपये कीमत का नि:शुल्क टेनेक्टेप्लाज और स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन लगाकर एक बुजुर्ग मरीज की जान बचाई गई। बुधवार को सुबह शाहगंज के रहने वाले 84 वर्षीय मोहम्मद लुकमन को सीने में दर्द व घबराहट की समस्या थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में स्थित स्टेमी केयर में डॉ. सीपी श्रीवास्तव और डॉ. अभिषेक ने मरीज की ईसीजी करके रिपोर्ट व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर की। उसके बाद 40 हजार रुपये की कीमत का नि:शुल्क इंजेक्शन लगाया। साथ ही थ्रॉम्बोलिसिस करके मरीज की जान बचाई गयी। डॉ. महानंद ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी में हृदय रोगियों के लिए स्टेमी केयर के तहत बेड आरक्षित किए गए हैं। हार्ट अटैक के मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.