प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज। कॉल्विन अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओटी में लगी सी-आर्म मशीन आठ माह से खराब है। इससे मरीजों के कूल्हे, पैर और अन्य जटिल बीमारी से संबंधित ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। हल्की-फुल्की चोटों की माइनर सर्जरी या टांके ही लगाए जा रहे हैं। गंभीर हालत वाले मरीजों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। सी-आर्म मशीन की खराबी के बारे में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों ने सांसद प्रवीण पटेल से भी गुहार लगाई थी। अस्पताल की ओर से शासन से पत्राचार भी किया जा चुका है। सी-आर्म मशीन की कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में मशीनें बंद, मरीज बेहाल खुल्दाबाद की 70 वर्षीय शीला देवी इलाज के लिए आर्थो विभाग पहुंचीं। डॉक्टर ने जांच के बाद कूल्हे के ऑपरेशन की सलाह दी। शीला के बेटे विकास ने बताया कि ऑ...