प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। शासन की ओर से प्रयागराज मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राकेश शर्मा को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ में सीएचसी निदेशक के पद पर नियुक्ति की गयी है। डॉ. शर्मा ने मार्च 2024 में बतौर अपर निदेशक पदभार संभाला था। वहीं कॉल्विन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमन कुमार चौधरी को निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया है। दोनों अधिकारी जल्द ही लखनऊ महानिदेशालय में कार्यभार संभाल लेंगे। डॉ. सुमन कुमार चौधरी का सोमवार को अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की ओर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुजीत कनौजिया मंत्री प्रमोद मौर्या, उपाध्यक्ष महेश प्रसाद कोषाध्यक्ष भोला नाथ, वरिष्ठ कर्मचारी राजेश राय, राधेश्याम, राजेश कुमार मौजूद रहे। यह भी ...