प्रयागराज, मार्च 31 -- कॉल्विन अस्पताल में नर्सों की कमी से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। 230 बेड के अस्पताल में मानक के अनुसार लगभग 111 नर्सों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में महज 23 नर्स तैनात हैं। नर्सों की नियुक्ति के लिए शासन को तीन साल से पत्राचार किया जा रहा है। नर्सों का कहना है कि अतिरिक्त ड्यूटी करने से तबीयत भी खराब हो जाती है। मरीजों का कहना है कि वार्ड में किसी-किसी दिन एक भी नर्स नहीं रहतीं जिससे इलाज भी प्रभावित होता है। महाकुम्भ के दौरान अस्पताल में डीलक्स प्राइवेट वार्ड, आईसीयू व इमरजेंसी वार्ड की शुरुआत की गई, लेकिन नर्सों की नियुक्ति नहीं हुई। महाकुम्भ के समय डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और डफरिन अस्पताल की ओर से 10 नर्सों की तैनाती गई थी जो मेला समाप्त होते ही वापस चली गईं। हालांकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य...