कानपुर, जनवरी 5 -- सरसौल। नर्वल तहसील में आयोजित समाधान दिवस में नौगवां गौतम निवासी युवक ने बताया कि सरकारी कॉलोनी दिलाने का झांसा देकर पड़ोसी महिला ने उनकी जमीन का बैनामा करा लिया। कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने गुहार लगाई। एसडीएम ने जांच का आदेश दिया है। महाराजपुर के नौगवां गौतम निवासी रंजीत ने एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा से बताया कि पड़ोसी महिला ने सरकारी आवास दिलाने की बात कही थी। आवास का फॉर्म भराने का आश्वासन देकर तहसील लेकर आई। यहां चुपके से जमीन का बैनामा करा लिया। एसडीएम ने तहसीलदार नर्वल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पाल्हेपुर निवासी रामकरन ने बताया कि बीती 28 दिसंबर को उनके पास अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि गलती से तुम्हारे बैंक खाते में ढाई लाख रुपये हमने भेज दिए हैं। उन्हें हमारे खाते में वापस कर दो। रामकरन ने मोबाइल पर मैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.