आदित्यपुर, जनवरी 6 -- आदित्यपुर, संवाददाता। एलआईजी और एमआइजी कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी के सामने सड़क किनारे लगने वाली अवैध अस्थायी दुकानों, ठेला एवं स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आदित्यपुर नगर निगम के उप नगर आयुक्त पारुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनी वासियों ने इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अस्थायी दुकान या ठेला लगाने की अनुमति नहीं देने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि एलआईजी और एमआईजी कॉलोनी के सामने से होकर गुजरने वाली सड़क एनआईटी जमशेदपुर को जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क सड़क है। जिस पर प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाने से भीड़ जमा हो जाती है। लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और याता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.