लखनऊ, फरवरी 21 -- मोहनलालगंज कस्बे के नीलकंठ विहार कालोनी में निर्माणाधीन मकान से शुक्रवार की रात्रि बिजली के तार व अन्य सामान चोरी कर भाग रहे बदमाशों को कॉलोनी के लोगों ने दौड़ा लिया। बदमाश बाइक व चोरी का सामान छोड़ कर भाग निकले। बरामद बाइक सीतापुर जिले में दर्ज है। पुलिस की टीम सीतापुर भेजी गई है। दुर्गा माता मंदिर के पास नीलकंठ कालोनी में मुकेश उपाध्याय के निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा है। चोर उनके घर में से बिजली के तारों के बंडल व अन्य सामान बोरियों में भरकर शनिवार भोर लगभग तीन बजे भाग रहे थे। कॉलोनी के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होने चोरों को दौड़ा लिया लेकिन अंधेरा होने से चोर सामान व अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा व अन्य लोगों ने काफी दूर तक तलाश किया लेकिन चोर नहीं मिले। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.