जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। करीब ढाई लाख की आबादी वाला शहर, कहने को तो स्वच्छ, सुंदर और सुसज्जित है...लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है। 39 वार्डों वाले इस शहर में करीब आठ से अधिक ऐसे मोहल्ले हैं जहां अवैध रूप से कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। यहां झील और नालियां तो नगर पालिका का स्थाई कचरा घर हो गया है। कई प्लाटर और जमीन कब्जा करने वाले इसे हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में शहर की कॉनियां कचरे के ढेर के बीच हैं, जो स्वच्छ भारत मिशन को फेल कर रहे हैं। 'हिन्दुस्तान' ने गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र में कचरा निस्तारण की व्यवस्था को लेकर पड़ताल किया। पता चला कि जगह-जगह कचरा फैला होने के कारण गंदगी का का अंबार है। जौनपुर शहर में जेसीज चौराहे से लेकर वाजिदपुर तिराहे के बीच झील को पाटने के लिए कुछ लोग इन दिनों प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.