बरेली, मार्च 30 -- बरेली। नगर निगम की टीम ने नैनीताल रोड स्थित श्रीनाथपुरम कॉलोनी के किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। कॉलोनी के लोग निगम के पहुंचकर कई बार इसकी शिकायत कर चुके है। सोमवार को जेई विकास साहू के नेतृत्व के टीम कॉलोनी में पहुंची। कॉलोनी के रहने वालों ने की अपने घरों के बारह स्लैब डालकर व फुलवारी लगाकर अतिक्रमण कर लिया था, जिससे चलते कार समेत अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती थी। कॉलोनी के लोगों ने मामले की शिकायत नगर निगम में की थी, जिसके बाद सोमवार को निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची और वहां पर किया गया अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटन के बाद रोड चौड़ी हो गई है। पार्षद शमीम अहमद ने बताया कि जो कॉलोनी के जो रोड टूटी है उन्हें ठीक कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...