कॉलोनीवासियों की मांग पर बदला ट्रांसफार्मर, कम वोल्टेज की समस्या से मिली राहत
रुडकी, मई 18 -- रुड़की, संवाददाता। वार्ड नंबर एक की मयूर विहार कॉलोनी के लोगों को लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिल गई है। ऊर्जा निगम ने यहां पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को हटाकर अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। जानकारी के अनुसार मयूर विहार कॉलोनी के निर्माण के समय यहां 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। उस समय कॉलोनी में गिने-चुने मकान बने थे और बिजली कनेक्शन भी कम थे, इसलिए ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड नहीं पड़ता था, लेकिन समय के साथ कॉलोनी का विस्तार होता गया और नए मकानों के निर्माण के साथ बिजली उपभोक्ताओं की संख्या भी तेजी से बढ़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.