हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर मार्ग स्थित रिद्धि पुरम के प्लॉट स्वामियों ने कॉलोनाइजर पर अवैध तरीके से प्लॉट कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने एसडीएम पर भी कॉलोनाइजर को सहयोग करने का आरोप लगाया है। शैलेश कुमार, तरुण शर्मा, गिरीश बाबू शर्मा, अभिनव उपाध्याय, पुनीत कुमार, रूपम वालिया आदि ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि तीन वर्ष पूर्व रिद्धि पुरम में प्लॉट लिए थे लेकिन कॉलोनाइजर अब फर्जीवाड़ा कर भूमि पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रजिस्ट्री में जो रास्ता दिखाया गया है वह नहीं दिया जा रहा है। कोई निर्माण कार्य भी नहीं होने दिया जा रहा है। कॉलोनाइजर ने पहले रजिस्ट्री किसी दूसरे के नाम की और फिर उसने क्रेता के नाम की है। तहसीलदार, एसड...