मथुरा, अप्रैल 13 -- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा थाना हाइवे के गणेशरा के समीप बन रही अवैध कालोनी बना रहे कॉलोनाइजर को ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया है। बताया जा रहा है कि इस कालोनी पर पूर्व में भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बाद भी यहां निर्माण जारी है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने गणेशरा स्थित कालोनइजर को भेजे नोटिस में कहा 5 नवंबर 2020 को पारित आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद भी आदेश की अवेहलना करते हुए पुन: निर्माण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिनों में अवैध निर्माण को स्वयं नहीं हटाया गया तो प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लगाई जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.