इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- इटावा। जीजीआईसी कॉलेज में दाखिला कराने गई लापता हुई किशोरियों को पुलिस ने बकेवर स्थित उनके ननिहाल से सकुशल बरामद कर लिया। सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पिता ने बताया कि वह 15 वर्षीय पुत्री का दाखिला कराने कॉलेज गए थे, जहां मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी भी साथ थी। देर होने पर वह दोनों को कॉलेज में छोड़कर घर लौट आए, लेकिन शाम तक दोनों नहीं पहुंचीं। पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि वे दाखिले के रुपये लेकर आगरा चली गई थीं, जहां उन्होंने ताजमहल और लाल किला देखा। रुपये खत्म होने पर एक महिला से मदद लेकर बस से ननिहाल पहुंच गईं। यह भी पढ़ें- दाखिला कराने गईं दो किशोरियां कॉलेज से लापता पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- सुसाइड नोट लिखकर घर से निकली किशोरी को पुलिस ने ढूंढा

हिंदी...