गिरडीह, जून 7 -- गिरिडीह। अभाविप गिरिडीह महाविद्यालय इकाई की साप्ताहिक बैठक शनिवार को गिरिडीह कॉलेज में हुई। बैठक में कॉलेज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि अभाविप स्थापना काल से जहां-जहां परिसर, वहां-वहां परिषद नारे के साथ हर कैंपस में काम कर रही है और छात्र समस्याओं का समाधान कर रही है। बताया कि कोडरमा में 12 से 15 जून तक प्रदेश अभ्यास वर्ग में गिरिडीह से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि कॉलेज की सभी समस्याओं को लेकर परिषद जल्द कैंपस में आंदोलन करेगी और छात्र हित में लड़ाई लड़ेगी। यह भी पढ़ें- सात सूत्री मांग को लेकर एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेराव बैठक का संचालन कॉलेज मंत्री क्र...