बदायूं, अप्रैल 22 -- ग्राम पंचायत म्याऊं के मजरा ढका निवासी ढाकन सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि प्राथी इंटर कॉलेज चलाता है। आरोपी ने प्रार्थी के कॉलेज से बच्चों को उठाने की धमकी दी और कहा कि कॉलेज चलने नहीं देंगे। पीड़ित ने थाना पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगायी है। बताया कि आरोपी से जान माल का खतरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...