कॉलेज शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में प्रो. सुजीता कुमारी निर्विरोध निर्वाचित
पूर्णिया, जून 30 -- धमदाहा, एक संवाददाता। वीर नारायण चंद्र स्नातक महाविद्यालय धमदाहा में मंगलवार को आयोजित चुनाव में संस्कृत विभाग की प्रो. सुजीता कुमारी शिक्षक प्रतिनिधि के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शब्बीर आलम ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक आरएल कॉलेज माधवनगर के प्रो. डॉ. अजय कुमार की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रो. सुजीता कुमारी के नामांकन के विरुद्ध कोई अन्य प्रत्याशी नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध शिक्षक प्रतिनिधि घोषित किया गया। निर्वाचन के उपरांत पर्यवेक्षक प्रो. डॉ. अजय कुमार ने प्रो. सुजीता कुमारी को बधाई देते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। यह भी पढ़ें- एम आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज में दिलीप निर्विरोध शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.