वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आर्यमहिला पीजी कॉलेज में लौटी पूर्व छात्राओं ने शनिवार को अपने सुनहरे दौर को याद किया। कॉलेज में आयोजित पूर्व छात्रा समागम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की डॉ. रजनी चौबे ने छात्राओं को प्रतिस्पर्धात्मक युग में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सारस्वत अतिथि बाल विकास विभाग गोंडा में कार्यरत प्रीति भारती ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण केवल शिक्षा से ही संभव है। इसके लिए सामाजिक सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि वसंत महिला महाविद्यालय की डॉ. आकांक्षा चौरसिया और तिब्बती संस्थान की डॉ. सुजाता पटेल रहीं। समारोह में बंगाली टोला इंटर कॉलेज की आराधना चटर्जी ने भी विचार व्यक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.