चंदौली, मार्च 10 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज पर बीते दिनों ग्राम प्रधान नागेपुर के प्रयास से सीसी रोड का निर्माण हुआ, लेकिन सड़क के किनारे पाथवे निर्माण नहीं कराए जाने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जबकि सकलडीहा पीजी कॉलेज पर कई महाविद्यालय की सेंटर आने पर परीक्षार्थियों की भीड़ बनी रहती है। छात्र छात्राओं ने जिला प्रशासन से सड़क किनारे पाथवे निर्माण कराने की मांग की है। सकलडीहा पीजी कॉलेज से लेकर इंटर कॉलेज तक मार्ग काफी जर्जर था। बीते दिनों जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि की ओर से इंटर कॉलेज गेट से लेकर दुर्गा मंदिर तक सीसी रोड मार्ग का निर्माण कराया गया, लेकिन सकलडीहा पीजी कॉलेज मार्ग से सकलडीहा रजवाहा लिंक मार्ग तक सड़क अधूरा रह गया। ग्राम प्रधान नागेपुर चंदा देवी के प्रयास से बीते एक माह पूर्व सीसी रोड का ...