गंगापार, नवम्बर 10 -- चंद्रा प्राइवेट आईटीआई संस्थान, शेख अहमदपुर, सहसों में सोमवार को प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गुजरात की दो कंपनियां एसकेएच वाई टेक इंडिया लिमिटेड व भारत सीट प्राइवेट लिमिटेड ने कॉलेज के पास आउट व अध्ययनरत बच्चों का लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया। जिसमे 80 बच्चों का चयन किया गया। नौकरी मिलने पर सभी बच्चे काफी खुश दिखाई पड़े। विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान सिंह व प्रधानाचार्य जोगेंद्र कुमार यादव ने बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.