कॉलेज में 'विज्ञान बस' ने जगाई वैज्ञानिक जिज्ञासा
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- लखीमपुर। सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज में 'विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश' द्वारा संचालित विज्ञान बस प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। जिला विज्ञान क्लब के जिला संयोजक सुनील मिश्रा के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के बीच उत्साह पैदा किया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 'विज्ञान बस' रही, जिसमें 3 डी प्रिंटर, माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप, पेरिस्कोप और केमिकल बॉन्डिंग मॉडल जैसे आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। विशेषज्ञों ने छात्रों को न केवल इन उपकरणों के कार्य करने की तकनीक समझाई, बल्कि विज्ञान के कठिन सिद्धांतों को व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से बेहद सरल और रोचक बनाया। इस शैक्षणिक गतिविधि में विद्यालय के लगभग 480 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने बस में उपलब्ध तकनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.