मेरठ, अप्रैल 8 -- बहसूमा क्षेत्र के ज्ञान श्री कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर में डीएलएड व स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने तंबू निर्माण, ताल अभ्यास, व्यंजन निर्माण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। शिविर का उद्घाटन स्काउट प्रशिक्षक वरुण यादव एवं रोहित चौधरी द्वारा किया गया। समापन समारोह में सचिव मोहित तोमर, सेक्रेटरी विनय देशवाल तथा डायरेक्टर डॉ. स्वाति अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के गुणों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीपाली, मोनिका, सुनील, अभिषेक, मोनू, साक्षी आदि रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.