बलिया, मई 16 -- बलिया, संवाददाता। बच्चों के व्यक्तित्व विकास तथा रंगमंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुंवर सिंह पीजी कालेज तथा साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'संकल्प' के बीच शनिवार को एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर हुआ।इस मौके पर कालेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रंगमंच के माध्यम से छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और उनके अंदर छिपी अभिनय कला को निखारने के उद्देश्य से समझौता किया गया। कालेज व संस्था के संयुक्त प्रयास से भविष्य में नाट्य कार्यशाला के साथ ही लोक संस्कृति को जीवंत बनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा और उसके माध्यम से महाविद्यालय में अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। संकल्प के सचिव वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि निश्चित रूप से इस समझौत...