लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- जिले का मान बढ़ाने वाले मेधावी छात्र अश्वनी तिवारी को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय में सम्मानित किया गया। आईआईटी-जेईई मेन्स प्रथम चरण में 99.57 परसेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर विद्यालय प्रशासन ने उन्हें और उनके अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मान समारोह आयोजित किया। अश्वनी तिवारी मोहम्मदाबाद निवासी कृषक हरीश तिवारी के सुपुत्र हैं। उन्होंने हाईस्कूल में 90 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार कनौजिया एवं कोषाध्यक्ष ईश्वर दीन वर्मा ने अश्वनी को माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि वे आगामी आईआईटी एडवांस परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.