मथुरा, जून 26 -- बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा बीसीए एवं एमसीए के विद्यार्थियों के लिए समर इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाइथन प्रोग्रामिंग में डेटा स्ट्रक्चर एवं एल्गोरिदम विषय पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में डब्ल्यू-3 ग्रेड्स के विशेषज्ञ प्रशिक्षक पीयूष खण्डेलवाल ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी तकनीकी दक्षता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका नि...