रुडकी, अप्रैल 20 -- रुड़की, संवाददाता। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी के आदेश पर सोमवार को केएलडीएवी पीजी कॉलेज में विश्व रचनात्मक और नवाचार दिवस के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान युग में नवाचार ही प्रगति का मूल मंत्र है। कैडेट्स ने बताया कि कैसे एआई आज संपूर्ण विश्व के लिए एक वरदान साबित हो रहा है और हर क्षेत्र में कार्यक्षमता बढ़ा रहा है। यह भी पढ़ें- नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजन की दिशा में आगे आएं युवा: प्रो. मन्ना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...