किशनगंज, जुलाई 11 -- पोठिया। निज संवाददाता शुक्रवार को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस भारत में नीली क्रांति (ब्लू रिवोल्यूशन) की आधारशिला रखने वाली ऐतिहासिक वैज्ञानिक उपलब्धि की स्मृति में समर्पित है। 10 जुलाई 1957 को भारतीय वैज्ञानिक डॉ. हीरालाल चौधरी एवं डॉ. के. एच. अलीकुनही ने पहली बार भारतीय प्रमुख कार्प मछलियों-रोहू, कतला एवं मृगल-का कृत्रिम प्रजनन (इंड्यूस्ड ब्रीडिंग) सफलतापूर्वक कराया था। इस उपलब्धि ने देश में आधुनिक मत्स्य पालन के विकास को नई दिशा प्रदान की तथा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और मत्स्य किसानों के योगदान का सम्मान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है। यह भी प...